गिरिडीह : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजेश सिन्हा की अदालत में लहरियाटांड़ कांड के दो आरोपी पीरू मियां व महफूज मियां ने आत्मसमर्पण कर दिया. इसकी जानकारी अधिवक्ता दामोदर राय ने दी.
26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में दोनों के खिलाफ धनवार थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इसके खिलाफ 26 जनवरी को ही वहां के ग्रामीणों ने डोरंडा व राजधनवार में रोड जाम किया. 28 जनवरी को धनवार में मौन जुलूस निकाला गया और इसी दिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डोरंडा में विरोध मार्च निकाला. लगातार हो रहे आंदोलन के बाद धनवार थाना पुलिस सक्रिय हुई. पुलिसिया दबाव को देख दोनों आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है.
