दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट का आरोप

जमुआ : नवडीहा ओपी अंतर्गत चंदुडीह की एक महिला ने गांव के ही डबलू सिंह पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमुआ थाना में मामला दर्ज कराया है. कांड संख्या 25/16 में दर्ज मामले में महिला ने कहा है कि वह अपने घर पर अकेली थी. इसी बीच डबलू […]

जमुआ : नवडीहा ओपी अंतर्गत चंदुडीह की एक महिला ने गांव के ही डबलू सिंह पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमुआ थाना में मामला दर्ज कराया है. कांड संख्या 25/16 में दर्ज मामले में महिला ने कहा है कि वह अपने घर पर अकेली थी.
इसी बीच डबलू उसके घर पहुंच गाली देने लगा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. हल्ला सुनकर परिजन आये तो डबलू भाग गया. इसी क्रम में उसने उसके गले से चांदी की हार छीन ली. इ जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने कहा कि महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर आरोपी डबलू सिंह ने महिला के आरोप को बेबुनियाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >