क्रिकेट मैदान में खिलाड़ी पर हमला

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के सरकस मैदान में सोमवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के की ओर से आयोजित बी डिवीजन मैच में दो दर्जन युवाओं ने धावा बोल दिया और एक खिलाड़ी के साथ जमकर मारपीट की. पीड़ित युवक मुफस्सिल थाना इलाके के महेशलुंडी गांव निवासी बिरजू राउत(18) है. उसे घायल हालत में सदर […]

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के सरकस मैदान में सोमवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के की ओर से आयोजित बी डिवीजन मैच में दो दर्जन युवाओं ने धावा बोल दिया और एक खिलाड़ी के साथ जमकर मारपीट की. पीड़ित युवक मुफस्सिल थाना इलाके के महेशलुंडी गांव निवासी बिरजू राउत(18) है.
उसे घायल हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बिरजू ने कहा है कि वह सोमवार की सुबह 11 बजे सरकस मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था. इसी दौरान दो दर्जन से अधिक युवक मैदान में आ गये और बल्ला से उसे पीटना शुरू कर दिया. हमलावरों को देख मैदान में मौजूद खिलाड़ी व अन्य लोग भाग निकले. हमलावर उसे काफी देर तक कभी बल्ला तो कभी लात-घूंसे से पीटते रहे. बिरजू का कहना है कि मारपीट करनेवालों में से वह आदिल व सद्दाम को पहचानता है, अन्य को नहीं पहचानता है.
मारपीट के बाद कुछ युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करते रहे, तबतक उसके महेशलुंडी से युवक मैदान में पहुंचे. उन्हें देखकर हमलावर भाग निकले. बिरजू का कहना है कि उसके साथ मारपीट क्यों की गयी इसकी जानकारी उसे नहीं है. सूचना पाकर नगर थाना के सअनि गुप्तेश्वर दुबे ने घायल युवक का फर्द बयान लिया. श्री दुबे का कहना है कि फर्दबयान में आदिल व सद्दाम का नाम सामने आया है.
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद महेशलुंडी पंचायत के मुखिया हरगौरी साहू, ग्रामीण कमलचंद साहू, रूपेश यादव समेत कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने भी दोषी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >