बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नइटांड़ में गैरमजरूआ जमीन को हथियाने के लिए सोमवार को दो पक्ष भिड़ गये. सूचना मिलने पर एसडीओ नमिता कुमारी, बीडीओ रंजीता टोप्पो व सीओ शंभु राम गांव पहुंचे और मामला शांत कराया. बताया जाता है कि गैर मजरूआ जमीन पर कब्जा करने के लिए सोमवार को दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गयी.
सूचना मिलते ही एसडीओ, बीडीओ व सीओ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विवाद का निबटारा करने की सलाह दी. इधर जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले को सलटा लिये जाने का आश्वासन पाकर एसडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लौट गयी.
