गिरिडीह : रांची में आहूत कन्वेंशन की तैयारी को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक 13 दिसंबर को महासंघ भवन में होगी. यह जानकारी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह नयन ने दी. कहा कि समाज कल्याण व आंगनबाड़ी कर्मियों के स्थायीकरण, सरकारी कर्मियों के समान वेतन भत्ता व अन्य सुविधा तथा सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट में मानदेय कर्मियों को नजर अंदाज करने आदि मामलों पर विचार-विमर्श किया जायेगा.
साथ ही राज्य व्यापी आंदोलन का निर्णय भी लिया जायेगा. कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गठन को ले 31 जनवरी को रांची में कन्वेंशन का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य के प्रत्येक जिले से प्रतिनिधि भाग लेंगे.
