दुर्घटना में महिला की मौत, सड़क जाम

गिरिडीह्र : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह में गुरुवार की दोपहर को हुई दुर्घटना में कांती देवी(40) पति नारायण वर्मा की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, वहीं बाइक सवार की जम कर पिटाई कर दी. ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार द्वारा महिला को धक्का मारे […]

गिरिडीह्र : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह में गुरुवार की दोपहर को हुई दुर्घटना में कांती देवी(40) पति नारायण वर्मा की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, वहीं बाइक सवार की जम कर पिटाई कर दी. ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार द्वारा महिला को धक्का मारे जाने से ही मौत हुई है.

ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे नारायणपुर पथ को जाम रखा. जाम की सूचना पाकर गांडेय बीडीओ कपिल कुमार, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र राम व अहिल्यापुर थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास पहुंचे और लोगों को समझाने का काम किया. परंतु आक्रोशित ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. इस बीच भाजपा नेता अर्जुन बैठा व यदुनंदन पाठक समेत कई लोग पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया. थाना प्रभारी श्री दास ने बताया कि महिला की मौत ठोकर लगने से हुई थी.

लोगों को लगा कि बाइक सवार के धक्के से महिला मरी है. बीडीओ की ओर से मृतक के परिजनों को कुछ मुआवजा भी दिया गया है.इधर घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं ग्रामीणों में इस घटना के प्रति आक्रोश है. उन्होंने कहा कि वाहनों की तेज गति के कारण आये दिन लगातार दुर्घटनाएं घट रही हैं.

वाहनों की गति पर अंकुश लगाने की मांग की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि इसपर पहल नहीं की गयी तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >