देवरी : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवरी की कई छात्राएं तेज बुखार व सरदर्द से पीड़ित हैं. सात छात्राओं का उपचार सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया.
इलाज के दौरान सीमा कुमारी, चंपा कुमारी, सुनीता मरांडी, पिंकी कुमारी, शहनाज खातुन, खुशबू कुमारी व मीणा कुमारी के खून की जांच की गयी. जांच में सीमा कुमारी, शहनाज खातून व खुशबू कुमारी में मलेरिया पीवी पॉजीटिव पाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सात छात्राओं की खून जांच की जांच की गयी. जिसमें तीन मलेरिया पॉजीटिव पाया गया है.
