गिरिडीह. नगर थाना इलाके के कालीबाड़ी स्थित दो दुकानों से हजारों की चोरी हुई है. चोरों ने न्यू मुरली मनोहर म्यूजिकल स्टोर और राज मंदिर को निशाना बनाया है. मुरली मनोहर के गल्ले से 70 हजार 6 सौ रुपये तो राज मंदिर से 30 हजार 5 सौ रुपये की चोरी की है.
राज मंदिर के मालिक विनोद खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब वे दुकान पर पहुंचे तो देखा की उसके गल्ले का ताला टूटा हुआ और गल्ले में रखा रकम गायब है.
उन्होंने बताया कि चोर पीछे की सीढ़ी के रास्ते से अंदर दाखिल हुआ होगा और घटना को अंजाम दिया है. वहीं मुरली मनोहर के अर्जुन राम ने बताया कि उनकी दुकान में भी छत के रास्ते चोर अंदर दाखिल हुआ और चोरी की.
चोरी की इस घटना की जांच करने नगर थाना के अनि अजरकांत झा पहुंचे श्री झा ने सीसीटीवी को भी खंगाला जो बंद पाया गया. पुलिस ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी के कैमरे को बंद किया इसके बाद चोरी की है. पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है.
