??????? ? ?? ?? ?? ????? ?????? ???? ?????? : ?? ?????????

दीपावली व छठ को ले चलाया जायेगा सफाई अभियान : नप उपाध्यक्षगिरिडीह. नगर पर्षद उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने कहा कि दीपावली व छठ के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में द्रुत गति से सफाई अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर रणनीति बनायी गयी है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि दीपावली […]

दीपावली व छठ को ले चलाया जायेगा सफाई अभियान : नप उपाध्यक्षगिरिडीह. नगर पर्षद उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने कहा कि दीपावली व छठ के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में द्रुत गति से सफाई अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर रणनीति बनायी गयी है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि दीपावली व छठ को देखते हुए विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है. वार्ड पार्षदों के साथ इस संबंध में विचार-विमर्श भी किया जा रहा है. लोगों के कहने पर इलाकों की सफाई भी करायी जा रही है. श्री मोदी ने कहा कि छठ घाटों का जायजा लिया जा रहा है और आवश्यकतानुसार सफाई अभियान चलाया जायेगा. साथ ही प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने को लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एलइडी लाइटस लगायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >