छापेमारी में घर से 2.5 लाख की शराब जब्त-निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग का मामला, घर मालिक फरार-180 पेटी बियर व 18 पेटी अंग्रेजी शराब मिली-मकान मालिक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकीचित्र परिचय : 165: छापेमारी में जब्त शराब की पेटियांडुमरी. निमियाघाट पुलिस ने सोमवार की देर रात पोरदाग में एक घर में छापेमारी कर करीब ढ़ाई लाख रुपये की बियर व अंग्रेजी शराब जब्त की. घर मालिक के खिलाफ निमियाघाट थाना में मामला दर्ज किया गया है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पोरदाग के एक मकान में भारी पैमाने पर अंग्रेजी शराब रखी हुई है. सूचना पर थाना प्रभारी आरके राणा व डुमरी थाना प्रभारी श्यामचंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पोरदाग निवासी काशी साव के घर में छापा मारा. इस दौरान पुलिस को उसके घर के एक कमरे में रखी 180 पेटी बियर व 18 पेटी अंग्रेजी शराब मिली. निमियाघाट थानेदार श्री राणा ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि छापामारी के दौरान मकान मालिक फरार हो गया. इस मामले में काशी साव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम व भदावि की धारा 272 व 273 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
???????? ??? ?? ?? 2.5 ??? ?? ???? ????
छापेमारी में घर से 2.5 लाख की शराब जब्त-निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग का मामला, घर मालिक फरार-180 पेटी बियर व 18 पेटी अंग्रेजी शराब मिली-मकान मालिक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकीचित्र परिचय : 165: छापेमारी में जब्त शराब की पेटियांडुमरी. निमियाघाट पुलिस ने सोमवार की देर रात पोरदाग में एक घर में […]
