जेपी स्मारक समिति ने निकाला कैंडल मार्च चित्र परिचय : 98 – कैंल मार्च में शामिल समिति के लोगगिरिडीह. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा अनावरण की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जेपी स्मारक समिति के लोगों ने शहरी क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में लोग ‘अंधेरे का एक प्रकाश लोकनायक जयप्रकाश’, ‘संपूर्ण क्रांति अब नारा है, भावी इतिहास हमारा है’ आदि नारा भी लगा रहे थे. समिति के सदस्यों ने बताया कि चार नवंबर 1974 को लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने मौन जुलूस का नेतृत्व किया था. तभी तानाशाही हुकूमत ने उन पर लाठी बरसायी गयी थी. तभी से छात्र युवा संघर्ष वाहिनी लोकतंत्र दिवस का आयोजन करती आ रही है. बुधवार को शहरी क्षेत्र के जेपी चौक पर राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय जेपी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. आज के कार्यक्रम का नेतृत्व जेपी आंदोलन के सक्रिय साथी पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, अपूर्व सिंह व कृष्णा रंजन प्रसाद ने संयुक्त रूप से की. कैंडल मार्च में पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, त्रिभुवन दयाल, मुनीश्वर मुणि, सतीश कुंदन, दिलीप त्यागी, संजीव सिंह, संदीप डंगैच, प्रकाश सेठ, अविनाश, शुभम, आकाश, मृणाल, समीर, निशांत, प्रदीप, उदय सिन्हा, अमित सिन्हा, राजेश सिन्हा, शिवेंद्र, धीरू प्रसाद, दीपू बख्शी, कृष्णाकांत, उमेश तिवारी, सुरेश शक्ति, करण, अरुण, राजेश समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.
???? ?????? ????? ?? ?????? ????? ?????
जेपी स्मारक समिति ने निकाला कैंडल मार्च चित्र परिचय : 98 – कैंल मार्च में शामिल समिति के लोगगिरिडीह. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा अनावरण की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जेपी स्मारक समिति के लोगों ने शहरी क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में लोग ‘अंधेरे का एक प्रकाश लोकनायक जयप्रकाश’, ‘संपूर्ण क्रांति […]
