??????? ?? ?????? ??????? ????? ??? ????? : ????????

गिरिडीह को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार : राजकुमारगावां. झारखंड सुखाड़ की चपेट में है. किसानों के पास विकट समस्या खड़ी है. सरकार को अविलंब क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करना चाहिए. उक्त बातें क्षेत्र के विधायक राजकुमार यादव ने कही. वह रविवार को गावां, तिसरी प्रखंड के कई गांवों का दौरा करने के बाद […]

गिरिडीह को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार : राजकुमारगावां. झारखंड सुखाड़ की चपेट में है. किसानों के पास विकट समस्या खड़ी है. सरकार को अविलंब क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करना चाहिए. उक्त बातें क्षेत्र के विधायक राजकुमार यादव ने कही. वह रविवार को गावां, तिसरी प्रखंड के कई गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात रहे थे. कहा कि वर्षा नहीं होने के कारण क्षेत्र में खड़ी फसले नष्ट हो गयी है. गिरिडीह जिले में 60 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हो गयी है. सरकार किसानों को मुआवजा के साथ साथ फसल बीमा की राशि व अनाज उपलब्ध कराने की गारंटी करे. साथ ही साथ सभी किसानों को सब्सिडी रेट में डीजल पंप उपलब्ध कराये, जिससे किसान रबी फसल लगा सकें. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही है. वहीं गरीबों का राशन कार्ड नहीं बन सका है. अक्टूबर माह का अनाज अब तक लोगों के बीच बांटा नहीं गया है. इन तमाम मुद्दों के खिलाफ 15 नवंबर के बाद पार्टी की ओर से उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर रंजीत राम, शेखर शर्मा, सोनू दुबे, पवन चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >