?????? ????? ?????? ?? ?????? ????????? ????????

पूर्वी पिहरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तारदो वर्ष पूर्व ठेकेदारी विवाद में हुई थी मारपीटपुलिस पिकेट पर ग्रामीणों ने किया था हमलामामले में आरोपित है पिहरा से मुखिया प्रत्याशी आनंदी यादवगावां. गावां में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए शुक्रवार को नाजिर रसीद कटवाने प्रखंड कार्यालय पहुंचे पूर्वी पिहरा से मुखिया के प्रत्याशी आनंदी प्रसाद यादव को […]

पूर्वी पिहरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तारदो वर्ष पूर्व ठेकेदारी विवाद में हुई थी मारपीटपुलिस पिकेट पर ग्रामीणों ने किया था हमलामामले में आरोपित है पिहरा से मुखिया प्रत्याशी आनंदी यादवगावां. गावां में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए शुक्रवार को नाजिर रसीद कटवाने प्रखंड कार्यालय पहुंचे पूर्वी पिहरा से मुखिया के प्रत्याशी आनंदी प्रसाद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दो वर्ष पूर्व पश्चिमी पिहर में ठेकेदारी विवाद को लेकर अशोक यादव पर जानलेवा हमला किया गया था. मारपीट का आरोपित घटना को अंजाम देकर पिहरा पुलिस पिकेट आ गया. घटना के बाद वहां के ग्रामीण पिकेट पहुंचकर नारेबाजी कर मारपीट करने वाले को खुद के सुपुर्द करने की मांग करने लगे. इस क्रम में ग्रामीणों ने पिकेट पर रोड़ेबाजी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गये व पुलिस वाहन का शीशा टूट गया था. पुलिस ने आत्मरक्षार्थ छह राउंड गोली भी चलायी थी. उक्त मामले में गावां थाना पुलिस की ओर से कांड संख्या 53/13, दिनाक27.5.13 धारा147/148/149/323/325/307/353/427/337/338/379/436/51 के तहत आनंदी यादव समेत कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी श्री निवास कुमार ने बताया कि आनंदी यादव पिहरा पिकेट पर हमला करने के मामले में आरोपित है. कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट भी निर्गत किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >