????? ????? ????? ?? ???? ??? ???? ??? ?? ??????

मजदूर संगठन समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय मधुबन. मजदूर संगठन समिति की बैठक शुक्रवार को शाखा कार्यालय में हुई. अध्यक्षता अजीत राय ने की. बैठक में जयनगर के डोली मजदूर गोपाल मुंडा के असामयिक निधन पर उनकी पत्नी सावित्री देवी को मुआवजा के तौर पर दस हजार रुपये का चेक दिया गया. […]

मजदूर संगठन समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय मधुबन. मजदूर संगठन समिति की बैठक शुक्रवार को शाखा कार्यालय में हुई. अध्यक्षता अजीत राय ने की. बैठक में जयनगर के डोली मजदूर गोपाल मुंडा के असामयिक निधन पर उनकी पत्नी सावित्री देवी को मुआवजा के तौर पर दस हजार रुपये का चेक दिया गया. इस दौरान दैनिक मजदूरों को सरकार द्वारा तय की गयी मजदूरी को लागू करने पर भी चर्चा की गयी. सचिव थानू राम महतो ने कहा कि कुछ संस्थाओं व ठेकेदारों द्वारा बढ़ायी गयी मजदूरी के एवज में 210 रुपये का भुगतान शुरू कर दिया गया है, जबकि स्थायी मजदूरों के मानदेय को बढ़ाने की सूचना अब तक नहीं मिली है. इस दौरान मजदूरी वृद्धि को लेकर आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में डोली मजदूरों की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया. साथ ही सात नवंबर को धनबाद में रूसी क्रांति दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम को सफल करने का भी निर्णय लिया गया. श्री महतो ने कहा कि सात नवंबर को मधुबन शाखा से सैकड़ों मजदूर धनबाद जायेंगे. मौके पर सूरज तुरी, द्वारिका राय, नेमचंद महतो, नारायण महतो, परशुराम महतो, सोहन महतो, डेगनी देवी, पचिया देवी, ठाकुर सिंह, मणि सिंह, दसमन उरांव, कोकिल महतो, सोनू महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >