देवरी : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के शेरनीडूमर में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गये. घायलो में एक पक्ष के प्रभु बेसरा, पूरन बेसरा, मनोज बेसरा, छोटकी मुर्मू, निर्मल बेसरा व दूसरे पक्ष के चुन्नू मरांडी, लखन मरांडी व शोभरा मरांडी शामिल हैं. सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया.
इधर मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से भेलवाघाटी थाना में आवेदन दिया गया है. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाये गये हैं. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
