बिहारशरीफ से चोरी ट्रक चुंगलों से बरामद दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछचित्र परिचय: 153- गिरफ्तार आरोपियों के साथ थाना प्रभारीगिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस ने इलाके के चुंगलो गांव में छापामारी कर चोरी के एक ट्रक को बरामद किया है. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद ट्रक बिहारशरीफ का है. एसपी कुलदीप द्विवेदी को सूचना मिली थी की कुछ लोगों के द्वारा चोरी का ट्रक गिरिडीह में लाया गया है और इसे बेचने की तैयारी की जा रही हैै. इसी सूचना पर एसपी ने डीएसपी शंभु कुमार सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया. डीएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने गुरुवार सुबह दलबल के साथ उग्रवाद प्रभावित चुंगलो में छापामारी की. उनके साथ सअनि सुनील कुमार सिंह व आरएन मुंडा और जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस चुंगलों के जंगल में काफी देर खोजबीन करती रही. कई घंटे की मशक्कत के बात थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मंटू रवानी के घर पहुंची और उसे हिरासत में लिया.पूछताछ में मंटू ने बताया की उसने एक ट्रक चोरी की है और उसे गांव में छिपाकर रखा है. मंटू की निशानदेही पर थाना प्रभारी ने ट्रक को बरामद कर लिया. 21 दिन पूर्व हुई थी चोरीथाना प्रभारी श्री साहू ने बताया की छानबीन में पता चला कि आठ अक्तूबर को बिहारशरीफ के लहेरी बाजार समिति से बीआर 21एफ/9055 नंबर का ट्रक की चोरी हुई थी. मंटू ने ही बाजार समिति में खड़े ट्रक की चोरी की थी. बताया जाता ट्रक एसके परदेशी का है जो बिहारशरीफ का रहनेवाला है.नंबर बदलकर बेचने की थी तैयारीपुलिस ने बताया कि ट्रक को टपाने के बाद मंटू ने हंडाडीह के सुरेश पांंडेय और उसके पुत्र के साथ मिलकर ट्रक को बेचने की तैयारी कर ली थी. ट्रक का नंबर बदलकर इसे चुपके से चुंगलों में छिपा दिया था. वहीं ग्राहक की खोज भी शुरू कर दी गयी थी. इस बीच पुलिस को इस मामले की भनक लग गयी.दो गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज: थाना प्रभारीथाना प्रभारी ने बताया कि कांड में मंटू के अलावा सुरेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को जेल भेजा जायेगा.
????????? ?? ???? ???? ??????? ?? ?????
बिहारशरीफ से चोरी ट्रक चुंगलों से बरामद दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछचित्र परिचय: 153- गिरफ्तार आरोपियों के साथ थाना प्रभारीगिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस ने इलाके के चुंगलो गांव में छापामारी कर चोरी के एक ट्रक को बरामद किया है. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद ट्रक बिहारशरीफ का […]
