?????? : ??? ???? ?? ?????-

गांडेय : बंद मिले आठ स्कूल-बीइइओ ने किया अौचक निरीक्षणगांडेय. बीइइओ तरुण कुमार ने गुरुवार की सुबह आठ से 10 बजे तक प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में आठ स्कूल बंद मिले . बीइइओ ने बताया कि उप्रावि खरबारी, उमवि कोलडीह, उप्रावि सगरभंगा, उर्दू उमवि सुजना, उप्रावि पुरना बुधुडीह, उप्रावि […]

गांडेय : बंद मिले आठ स्कूल-बीइइओ ने किया अौचक निरीक्षणगांडेय. बीइइओ तरुण कुमार ने गुरुवार की सुबह आठ से 10 बजे तक प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में आठ स्कूल बंद मिले . बीइइओ ने बताया कि उप्रावि खरबारी, उमवि कोलडीह, उप्रावि सगरभंगा, उर्दू उमवि सुजना, उप्रावि पुरना बुधुडीह, उप्रावि आदिवासी टोला सूजना, उप्रावि घटवार टोला रसनजोरी, मवि रसनजोरी बंद पाया गया. कहा कि बंद स्कूलों के मामले में संबंधित विद्यालय के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. बताया कि निरीक्षण के क्रम में उमवि भदवाखुर्द खुला मिला और यहां एमडीएम भी चालू दिखा. बीइइओ ने कहा कि शिक्षक सह सचिव व अन्य शिक्षक, पारा शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचें और शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करें. कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्कूल और एमडीएम बंद नहीं होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >