बिरनी. बिरनी थाना क्षेत्र मझिलाडीह निवासी दो सगे भाई गोविंद यादव व विनोद यादव की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गया़ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया़
बताया जाता है कि बीते शनिवार की शाम सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित जितकुंडी नदी पुल पर उक्त दोनों भाइयों को सड़क पर घायल अवस्था में बिरनी बीडीओ ने देखा था़
घायलों का इलाज बिरनी पीएचसी में कराया गया़ चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के उन्हें रांची रिम्स भेज दिया. जहां इलाज के दौरान इन दोनों भाइयों की मौत हो गयी़ बताया जाता है कि दोनों भाई मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी बीच जितकुंडी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया.
