जमुआ : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता बिरसा उरांव ने बुधवार को मिजार्गंज बड्डीहा के मो. शाहिद व मो. मिस्टर के खिलाफ जमुआ थाना में आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है.
कनीय अभियंता श्री उरांव का कहना है कि बुधवार की दोपहर विद्युत कर्मी टेकनारायण यादव, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार वर्मा, मो. सरफरज आलम के साथ मिर्जागंज-बदडीहा गया था. इसी क्रम में मो. शाहिद एवं मो मिस्टर आये और विद्युत कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर धक्का-मुक्की करने लगे. जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने कहा कि मामला दर्ज कर अारोपितों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
