गिरिडीह : पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को गिरिडीह, गांडेय व जमुआ प्रखंड से पंचायत समिति, मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
जिप सदस्य के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने परचा नहीं भरा. पंचायत समिति पद के लिए गांडेय में सात, गिरिडीह में दो प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ नमिता कुमारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. मुखिया पद के लिए गिरिडीह प्रखंड से चार, गांडेय से दो व जमुआ प्रखंड से एक व वार्ड सदस्य के लिए गिरिडीह प्रखंड से दो, गांडेय प्रखंड से 16 व जमुआ प्रखंड से छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा .
(विस्तृत खबर पेज पांच पर)
