बाजे-गाजे के साथ मां को दी विदाई

गिरिडीह : ढोल-नगाड़े, बाजे-गाजे के साथ शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. जगह-जगह महिलाओं के बीच सिंदूर खेला का भी आयोजन हुआ. वहीं गुरुवार को बड़की दुर्गा मंडप, छोटकी दुर्गा मंडप, विश्वनाथ मंदिर, हरिजनटोला हुट्टी बाजार, सिरसिया, अरगाघाट, स्टेशन परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया […]

गिरिडीह : ढोल-नगाड़े, बाजे-गाजे के साथ शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. जगह-जगह महिलाओं के बीच सिंदूर खेला का भी आयोजन हुआ. वहीं गुरुवार को बड़की दुर्गा मंडप, छोटकी दुर्गा मंडप, विश्वनाथ मंदिर, हरिजनटोला हुट्टी बाजार, सिरसिया, अरगाघाट, स्टेशन परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया .इसी के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो गया. नम लोगों ने नम आंखों से माता को विदाई दी. माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
विश्वनाथ मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन बरगंडा सुंदर तालाब में किया गया. श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा को कंधा देकर शहर का भ्रमण कराया. बड़की दुर्गा मंडप, छोटकी दुर्गा मंडप, हरिजनटोला हुट्टी बाजार, रेलवे स्टेशन परिसर की प्रतिमा का विसर्जन मानसरोवर तालाब में किया गया.
इसी प्रकार शुक्रवार को एकेडमी, बाभनटोली, महादेव तालाब रोड, पुराना जेल परिसर, सेंट्रलपीट दुर्गा मंडप, दुर्गा मिष्टान भंडार, बरमसिया, विजय इंस्टीच्यूट, सिहोडीह अलकापुरी, शांति नगर भंडारीडीह, बरमसिया व विजय इंस्टीच्चूट, बनियाडीह, पपरवाटांड़ की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ. जबकि शेष स्थानों की प्रतिमा का विसर्जन मानसरोवर में किया गया.
छोटकी दुर्गा मंडप में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दीपक यादव, प्रेम यादव, रूपेश रजक, संतोष पांडेय, रॉकी, पुजारी सतीश पांडेय सक्रिय रहे. मानसरोवर में नाव पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन के पूर्व श्रद्धालु नर-नारियों ने मां की आरती लगायी. इस दौरान मानसरोवर के तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा.
मानसरोवर में प्रतिमा विसर्जन के लिए नप अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष राकेश मोदी, सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रदीप सिंह कैले, वार्ड पार्षद बाबुल गुप्ता, जीवन दास, संदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद थे.
जबकि बरगंडा में प्रतिमा विसर्जन के साथ पूर्व वार्ड पार्षद नवीन कुमार सिन्हा, मनोज संघई, प्रदीप अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रही. इधर प्रतिमा विसर्जन के दौरान एकेडमी व शास्त्रीनगर में महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली दी. ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा गाजे-बाजे के बीच विसर्जित की गयी.
तिसरी. तिसरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा संपन्न हो गया. इसके पूर्व तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप में महाअष्टमी को जागरण व विजयादशमी को आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >