गिट्ट्री लदा ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखावा के पास गुरुवार को गिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक बबलू राणा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कैसे हुई घटना : बताया जाता […]

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखावा के पास गुरुवार को गिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक बबलू राणा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
कैसे हुई घटना : बताया जाता है कि कोवाड़ से चालक ट्रैक्टर पर गिट्टी लाद कर ला रहा था. इसी क्रम में रानीखावा मोड़ के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया. इससे चालक दब गया और उसकी मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >