गावां. गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पिहरा पश्चिम पंचायत भवन का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने बीयर का भी सेवन किया. मौके से बीयर की बोतल बरामद की गयी है. मुखिया सुजाता कुमारी ने कहा कि पंचायत भवन से कंप्यूटर सेट के अलावा प्रिंटर, जेरोक्स मशीन, इंवर्टर आदि पर हाथ साफ किया है. इस संबंध में मुखिया ने गावां थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
चोरी की शिकायत
गिरिडीह. समाजसेवी सुरेन्द्र बर्मन ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है. थाना को दिये आवेदन में श्री बर्मन ने कहा है कि सिरसिया में स्थित उनकी जमीन पर खेती के लिये किये गये पटवन के लिये उन्होंने बोरिंग की है. रविवार की रात को 40 हजार रुपये किमत के सबमर्सेबल पंप और लोहा के छड़ के छह पीलर (किमत 10 हजार रुपये) की चोरी हो गयी है.
