पीएम के दौरे को ले भाजपाइयों ने झोंकी ताकत

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर गिरिडीह जिले के भाजपा विधायकों ने पूरी ताकत झोंक दी है. जगह-जगह बैठकों का दौर जारी है. ग्रामीणों तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचा कर 2 अक्तूबर को दुमका चलने का आह्वान किया जा रहा है. पंचायत स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी दुमका कूच […]

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर गिरिडीह जिले के भाजपा विधायकों ने पूरी ताकत झोंक दी है. जगह-जगह बैठकों का दौर जारी है. ग्रामीणों तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचा कर 2 अक्तूबर को दुमका चलने का आह्वान किया जा रहा है. पंचायत स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी दुमका कूच करने का निर्देश दिया गया है.
2 अक्तूबर को दुमका में प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह के विधायक निर्भय कुमार शहाबादी, गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा एवं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो लगातार दौरा कर रहे हैं. गिरिडीह विधायक श्री शहाबादी ने कहा कि गिरिडीह में व्यापक तैयारी की जा रही है. गिरिडीह नगर, मुफस्सिल एवं पीरटांड़ क्षेत्र से लगभग ढाई हजार कार्यकर्ता दुमका जायेंगे. छोटे-छोटे व्यापारियों को भी कार्यक्रम में चलने का आह्वान किया गया है. गांडेय विधायक प्रो.
जयप्रकाश वर्मा द्वारा गांडेय विस क्षेत्र के गांवों में बैठक कर लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छोटे-छोटे व्यवसायियों को स्वावलंबी बनाने के लिए मुद्रा बैंक खोल रही है. गांडेय विस क्षेत्र से लगभग दो हजार कार्यकर्ता दुमका जायेंगे. जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि इस क्षेत्र से लगभग छह सौ कार्यकर्ता दुमका जायेंगे.
बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि इस विस क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेंगे. इधर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि मुद्रा बैंक का लाभ जनता को प्राप्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >