बेंगाबाद : अपहरण की नौटंकी करने वाले अकबर अंसारी को पुलिस ने बेंगाबाद थाना परिसर में पहुंचते ही अपने कब्जे में ले लिया है.
अकबर ने थाना में पहुंचते ही गुपचुप तरीके से अपनी पत्नी सजीदा से मिलने का प्रयास भी किया. लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक न चली और उसे अलग कमरे में बंद कर दिया गया.
बकरीद के अवसर पर अपहरण का नाटक कर अकबर अंसारी अपने दामाद का ईलाज कराने वेल्लोर चले गए. फिर उसके परिजनों ने उसका अपहरण करने के आरोप में गांव के ही दर्जनों लोगों के खिलाफ बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया था.
इसपर पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस अकबर की बरामदगी के बाद उससे पूछताछ कर रही है. डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पूछताछ में अकबर ने कहा है कि वह बहकावे में आकर अपहरण का नाटक कर रहा था. मामले में उसपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
