गिरिडीह में चार ठिकानों पर हुआ आयकर सर्वे

आयकर टीम ने रामकृष्ण कंस्ट्रक्शन के पार्टनर के कार्यालयों में खंगाले कागजात गिरिडीह : आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को रामकृष्ण कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर ध्रुव संथालिया, भगवान दास और डाॅ आरआर केडिया के कार्यालय में औचक सर्वे शुरू किया. दिन करीब 12 बजे टीम भगवान दास के शिव मुहल्ला स्थित गार्डेन व्यू […]

आयकर टीम ने रामकृष्ण कंस्ट्रक्शन के पार्टनर के कार्यालयों में खंगाले कागजात
गिरिडीह : आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को रामकृष्ण कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर ध्रुव संथालिया, भगवान दास और डाॅ आरआर केडिया के कार्यालय में औचक सर्वे शुरू किया. दिन करीब 12 बजे टीम भगवान दास के शिव मुहल्ला स्थित गार्डेन व्यू होटल, ध्रुव संथालिया के पंजाबी कोठी स्थित कार्यालय और डॉ आरआर केडिया के पचंबा व गिरिडीह शहर में स्थित क्लिनिक पहुंची और कागजात को खंगालना शुरू कर दिया.
हुई कागजात की जांच : टीम में रांची, देवघर और धनबाद के आयकर विभाग के अधिकारी शामिल थे. लगभग 30 अधिकारियों की यह टीम रामकृष्ण कंस्ट्रक्शन के तीनों पार्टनर के हर निवेश से संबंधित कागजात की जांच कर रही है़. जमीन व अन्य व्यवसाय के साथ-साथ बैंक खातों का भी अध्ययन किया जा रहा है. टीम का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त राजीव कुमार व सहायक निदेशक डॉ रंजीत कुमार मधुकर कर रहे हैं.
कर वंचना की आशंका : संयुक्त आयुक्त श्री कुमार ने बताया कि कर वंचना की आशंका को देखते हुए रामकृष्ण कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर के चार ठिकानों पर सर्वे किया जा रहा है.
15 सितंबर तक अग्रिम कर दिया जाना था. आय के अनुरूप कर जमा किया गया है या नहीं, इसका अध्ययन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी तरह के कागजात के निरीक्षण करने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा. निरीक्षण के बाद तुलनात्मक अध्ययन भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आयकर की चोरी न हो, इसके लिए विभाग पूरी तरह से सक्रिय है. आने वाले दिनों में कई अन्य व्यवसायियों के यहां भी सर्वे किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >