Giridih News :घोरंजो-बड़ाडीह मोड़ पर पत्थरबाजी में 30 आरोपित

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो-बड़ाडीह मोड़ के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मालूम रहे कि घोरंजो-बड़ाडीह मोड़ के पास स्थित एक कीमती जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार को विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया था. पत्थरबाजी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी थी और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे थे. सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

सअनि के बयान पर हुआ केस

सअनि हरेंद्र सिंह की शिकायत पर जमुआ थाना में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया है. इसमें कहा है कि मंगलवार सुबह वह गश्ती पर थे. जैसे ही घोरंजो-बड़ाडीह मोड़ के पास पहुंचे तो देखा कि एक दर्जन से अधिक लोग हरवे-हथियार से लैस होकर एक दूसरे को ललकार रहे थे. घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए मोर्चा संभाला लिया और उपद्रवियों को खदेड़ने लगे. युनूस मियां के पक्ष से शहादत अंसारी, यासीन अंसारी, लतीफ मियां, जिब्राइल मियां, इस्तखार अंसारी तलवार, बरछा, गुलेल समेत अन्य हथियार लिए हुए थे. वहीं, दूसरे पक्ष से गिरधारी पासी, बहादुर पासी, अशोक पासी, त्रिलोकी पासी व अन्य लोग पथराव करते देखे गये. जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने कहा कि पुलिस अधिकारी के बयान के आधार मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >