ओपन कास्ट के पीछे अवैध खदानों की हुई भरायी
चित्र परिचय:33. अभियान में शामिल पुलिस व सीसीएल के लोगगिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस व सीसीएल सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के तहत ओपेन कास्ट माइंस के पीछे सती घाट और धोबीडीह इलाके में संचालित 11 अवैध कोयला खदानों की भराई की गयी. माइंस मैनेजर डीके चौधरी ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 30, 2014 8:03 PM
चित्र परिचय:33. अभियान में शामिल पुलिस व सीसीएल के लोगगिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस व सीसीएल सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के तहत ओपेन कास्ट माइंस के पीछे सती घाट और धोबीडीह इलाके में संचालित 11 अवैध कोयला खदानों की भराई की गयी. माइंस मैनेजर डीके चौधरी ने बताया की अवैध कोयला खदानों को भरने का काम लगातार जारी है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि सोमवार को भी भदुआ पहाड़ी और सीसीएल लंकास्टार अस्पताल के पीछे 30 से अधिक अवैध खदानों को भरने का काम किया गया था. मंगलवार को चलाये गये अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना के एएसआइ केएन सिंह, सुरक्षा विभाग के प्रभारी अंजनी कुमार शर्मा, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 10:27 PM
January 14, 2026 10:24 PM
January 14, 2026 10:06 PM
January 14, 2026 10:02 PM
January 14, 2026 9:56 PM
January 14, 2026 9:54 PM
January 14, 2026 9:51 PM
January 14, 2026 9:48 PM
January 14, 2026 9:44 PM
January 14, 2026 9:42 PM
