Giridih News :शिविर में 23 यूनिट रक्त का संग्रह

Giridih News :गिरिडीह जिला साउंड यूनियन की ओर से रविवार को होटल संगम गार्डेन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में अजय शिवानी, सिकंदर पंडित, अमर कुमार, सन्नी कुमार समेत 23 लोगों ने रक्तदान किया. इसमें से कई लोग पहली बार रक्तदान कर काफी खुश नजर आये.

गिरिडीह जिला साउंड यूनियन की ओर से रविवार को होटल संगम गार्डेन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में अजय शिवानी, सिकंदर पंडित, अमर कुमार, सन्नी कुमार समेत 23 लोगों ने रक्तदान किया. इसमें से कई लोग पहली बार रक्तदान कर काफी खुश नजर आये. यूनियन के जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने बताया कि साउंड यूनियन के सदस्य सामाजिक दायित्वों को लेकर गंभीर हैं. यूनियन की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता हो सके. उन्होंने कहा कि नवंबर में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

जरूरतमंदों को होगी सुविधा

मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां संगृहित रक्त से कई जरूरतमंद लोगों को राहत मिल पायेगा. उन्होंने स्वस्थ लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, सुरेश प्रसाद, अमित कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सोहेल अख्तर, संत कुमार, सोहेल, रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, विनिता मरांडी, योगेंद्र पासवान आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >