मनरेगा को लेकर डीआरडीए में हुई बैठक

गिरिडीह. डीआरडीए में सोमवार को मनरेगा को लेकर बैठक हुई. जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल ने मजदूरी भुगतान नहीं होने का मामला प्रमुखता से उठाया. उनका कहना था कि डुमरी प्रखंड में मनरेगा से पांच कुआं का निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व पूरा हो गया है, लेकिन मजदूरों के बीच अभी तक राशि का वितरण नहीं […]

गिरिडीह. डीआरडीए में सोमवार को मनरेगा को लेकर बैठक हुई. जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल ने मजदूरी भुगतान नहीं होने का मामला प्रमुखता से उठाया. उनका कहना था कि डुमरी प्रखंड में मनरेगा से पांच कुआं का निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व पूरा हो गया है, लेकिन मजदूरों के बीच अभी तक राशि का वितरण नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि राशि का भुगतान किये बगैर मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान लंबित पड़ा हुआ है. प्रखंड कार्यालय के खाते में मनरेगा योजना की राशि तो है, लेकिन एफटीओ नहीं होने से भुगतान लंबित है. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है. बैठक में परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार, जिप सदस्य गीता हाजरा, गिरिडीह प्रमुख राधा देवी, बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी समेत पीएमआरडीएफ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >