Giridih News :सीआरपीएफ योद्धा टीम के शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रह

Giridih News :सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में 14 यूनिट रक्त का संग्रहीत किया गया.

शिविर में सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत विभिन्न केंद्रीय बलों में कार्यरत और सेवानिवृत्त जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दुर्गापूजा की छुट्टियों में घर आये जवानों ने भी इसमें भाग लेकर समाजसेवा की मिसाल पेश की. संस्था के सचिव प्रयाग मंडल ने बताया कि गिरिडीह जिले के सभी वर्तमान और रिटायर्ड केंद्रीय बल के जवानों को साथ लेकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने योद्धा टीम का गठन किया है. संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित कर टीम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है.

रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ने की सराहन

रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सह ब्लड बैंक सचिव अरविंद कुमार ने योद्धा टीम के इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि जवानों का यह जज्बा समाज में प्रेरणा बनेगा और अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आयेंगे. मौके पर डॉ शोहेल अख्तर, राहुल कुमार, सीताराम वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, नरेश कुमार, रोहित कुमार, उमेश कुमार, राजकुमार वर्मा, बिट्टू कुमार, मनोज सोरेन, उदय कुमार, शशिभूषण वर्मा, चंद्रदेव वर्मा, मनीष कुमार वर्मा सहित कई जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >