खंडोली में तोड़फोड़ व दुकानदारों से मारपीट

गिरिडीह/बेंगाबाद : लाठी-डंडे से लैस होकर आये एक दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने सोमवार की दोपहर को खंडोली पार्क में जमकर उत्पात मचाया. कई दुकानदारों की पिटाई करते हुए पार्क के गेट को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया. मारपीट में तीन दुकानदार घायल हो गये, जबकि खंडोली पर्यटन स्थल में तोड़-फोड़ कर काफी नुकसान […]

गिरिडीह/बेंगाबाद : लाठी-डंडे से लैस होकर आये एक दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने सोमवार की दोपहर को खंडोली पार्क में जमकर उत्पात मचाया. कई दुकानदारों की पिटाई करते हुए पार्क के गेट को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया. मारपीट में तीन दुकानदार घायल हो गये, जबकि खंडोली पर्यटन स्थल में तोड़-फोड़ कर काफी नुकसान भी पहुंचाया गया.

लौटने के क्रम में असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ खंडोली के कर्मियों को खंडोली पर्यटन स्थल को बंद करने की धमकी दी, बल्कि पर्यटकों को भी बाहर निकाल दिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते और वहां तैनात सुरक्षा कर्मी मोर्चा संभालते सभी हुड़दंगी बाइक पर सवार होकर भाग निकले.

घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और घायल दुकानदारों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व खंडोली बस्ती व बघरा के ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी. इस झड़प के प्रतिशोध में बघरा के ग्रामीण सोमवार को खंडोली पहुंचे और उत्पात मचाया.

आवेदन के आलोक में होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि पर्यटन स्थल में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. अचानक हुए हमला के कारण किसी को समझने का मौका नहीं मिला. जब तक जवानों ने मोर्चा संभाला, बदमाश भाग निकले. आवेदन मिला है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की संभावना व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >