2000 पीस डेटोनेटर और 2500 पीस जिलेटीन बरामद

करमाटांड़ में छापेमारी, एक दर्जन लोग हिरासत में एसडीपीओ के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई गिरिडीह/गांडेय : पत्थर माइंस व क्रशर में अवैध रूप से विस्फोटक रखे जाने की सूचना पर मंगलवार की शाम को करमाटांड़ में छापेमारी की गयी. सदर एसडीपीओ कुमार गौरव व जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक की अगुआई में की […]

करमाटांड़ में छापेमारी, एक दर्जन लोग हिरासत में

एसडीपीओ के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई
गिरिडीह/गांडेय : पत्थर माइंस व क्रशर में अवैध रूप से विस्फोटक रखे जाने की सूचना पर मंगलवार की शाम को करमाटांड़ में छापेमारी की गयी. सदर एसडीपीओ कुमार गौरव व जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक की अगुआई में की गयी छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है.
बरामद विस्फोटकों में लगभग दो हजार पीस डेटोनेटर व लगभग 2500 पीस जिलेटीन है. समाचार लिखे जाने तक विस्फोटकों की गिनती की जा रही थी. गांडेय थाना इलाके के करमाटांड़ में पत्थर माइंस व क्रशर अवैध तरीके से विस्फोटक जमा करने की सूचना पुलिस को मिली थी.
इसके बाद छापेमारी दल बनाकर कार्रवाई की गयी. मौके पर मौजूद लगभग एक दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया गया. गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि एसडीपीओ व जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में करमाटांड़ स्थित क्रशर व माइंस में छापेमारी की गयी. जिस माइंस व क्रशर में छापेमारी की गयी वह किसी राजेंद्र मेहता व संगीता अग्रवाल का बताया जा रहा है. अभी इस मामले में हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >