बिरनी : चालक की सूझबूझ से लुटने से बच गये राहगीर

बिरनी : लूट के उद्देश्य से अपराधियों ने एक कार पर हमला बोल दिया. हालांकि, चालक की सूझबूझ व समय पर पुलिस के पहुंचने से अपराधी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके. घटना रविवार की रात 11 बजे की है. बिरनी थाना इलाके के भरकट्टा तुलाडीह निवासी जीतेंद्र कुमार सेठ उर्फ छोटी तर्वे रविवार […]

बिरनी : लूट के उद्देश्य से अपराधियों ने एक कार पर हमला बोल दिया. हालांकि, चालक की सूझबूझ व समय पर पुलिस के पहुंचने से अपराधी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके. घटना रविवार की रात 11 बजे की है. बिरनी थाना इलाके के भरकट्टा तुलाडीह निवासी जीतेंद्र कुमार सेठ उर्फ छोटी तर्वे रविवार की रात को बलिया निवासी मनोहर राम के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गिरिडीह आये थे. रात 10 बजे वह अपनी मारुति कार पर सवार होकर सपरिवार घर लौट रहे थे. इसी बीच लेदा मोड़ के पास से हुंडई आई 20 कार पर सवार अपराधियों ने उनके वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया.

अपराधी वाहन को रोकने का इशारा कर रहे थे. सूझबूझ दिखाते हुए मारुति कार के चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और मोबाइल से इसकी सूचना बिरनी थाना प्रभारी को दी. इसी बीच खुरजियो टांनडो नदी के पास अपराधियों ने वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. चालक गाड़ी को लगभग तीन किलोमीटर तक लेकर आ गया. तभी बिरनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >