हत्या और प्रताड़ना मामले में दो गिरफ्तार, गये जेल
बिरनी : बिरनी पुलिस ने हत्या के मामले में पंदनाकला निवासी भीम यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अर्जुन मिश्रा ने बताया कि भीम यादव ने पंदनाकला निवासी अर्जुन यादव की हत्या गर्दन मरोड़कर किये जाने की बात स्वीकारी थी. पुलिस ने बताया कि विगत 17 नवंबर की रात […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 22, 2019 12:18 AM
बिरनी : बिरनी पुलिस ने हत्या के मामले में पंदनाकला निवासी भीम यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अर्जुन मिश्रा ने बताया कि भीम यादव ने पंदनाकला निवासी अर्जुन यादव की हत्या गर्दन मरोड़कर किये जाने की बात स्वीकारी थी. पुलिस ने बताया कि विगत 17 नवंबर की रात मोहन यादव के घर में शादी समारोह था. इस दौरान अर्जुन यादव ने भीम यादव से खैनी की मांग की.
...
खैनी नहीं देने पर अर्जुन यादव गाली-गलौज करने लगा और मामला बढ़ जाने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी बीच भीम यादव ने अर्जुन यादव को जमीन पर पटक कर गर्दन मरोड़ दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. इधर पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में भी रजमनिया निवासी भोला साव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 9:51 PM
January 14, 2026 9:48 PM
January 14, 2026 9:44 PM
January 14, 2026 9:42 PM
January 14, 2026 9:39 PM
January 14, 2026 9:36 PM
January 14, 2026 9:28 PM
January 14, 2026 9:25 PM
January 14, 2026 12:55 AM
January 14, 2026 12:51 AM
