बंद रेलवे फाटक को पार कर रहा था युवक बाइक के परखचे उड़े

हजारीबाग रोड : कभी-कभी जरा सी लापरवाही जान पर बन आती है. रविवार को आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग रोड स्टेशन के अधीनस्थ चिचाकी रेलवे स्टेशन में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां स्थित रेलवे गेट संख्या 18/सी के पास र शाम लगभग 5.30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी […]

हजारीबाग रोड : कभी-कभी जरा सी लापरवाही जान पर बन आती है. रविवार को आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग रोड स्टेशन के अधीनस्थ चिचाकी रेलवे स्टेशन में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां स्थित रेलवे गेट संख्या 18/सी के पास र शाम लगभग 5.30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गये.

गेटमैन राजनाथ प्रसाद के आवेदन पर आरपीएफ हजारीबाग पोस्ट में मामला दर्ज किया गया है. मामले में बाइक चालक धनबाद जिला के मनियाडीह थाना क्षेत्र स्थित शीतलपुर निवासी केशव रवानी (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय धनबाद भेज दिया गया है. क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को रेल पुलिस ने कब्जे में कर लिया है.
ट्रेन भी हो सकती थी दुर्घटनाग्रस्त : पंकज
आरपीएफ हजारीबाग रोड के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम चिचाकी स्टेशन में धनबाद-गया-इएमयू सवारी गाड़ी(63545 ) खड़ी थी. परिचालन के लिए रेलवे गेट (18/सी) को गेटमैन ने बंद कर दिया था. इसी बीच केशव अपनी मोटरसाइकिल लेकर अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था.
इसी बीच धनबाद-गया-इएमयू सवारी गाड़ी आ गयी, जिसे देखते ही बाइक चालक रेलवे पटरी पर अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ. इस घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये.इस घटना में ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी.
बताया कि घटना के दौरान आरपीएफ के अधिकारी व कैंपिंग स्टाॅफ घटनास्थल के आस-पास ही मौजूद थे. इस कारण बाइक चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. गेटमैन राजनाथ प्रसाद की शिकायत पर आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग रोड में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार चालक को रेलवे न्यायालय धनबाद भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >