आत्मदाह करने वाली महिला की शिनाख्त नहीं

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह उसरी नदी स्थित नया पुल के नीचे मंगलवार की शाम आत्मदाह करने वाली अज्ञात महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई है. लाख प्रयास के बावजूद इस मामले में पुलिस चाह कर कुछ नहीं कर […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह उसरी नदी स्थित नया पुल के नीचे मंगलवार की शाम आत्मदाह करने वाली अज्ञात महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई है. लाख प्रयास के बावजूद इस मामले में पुलिस चाह कर कुछ नहीं कर पा रही है.

बुधवार को ही मुफस्सिल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था. पोस्टमार्टम के बाद शव पिछले तीन दिनों से शव सदर अस्पताल में ही पड़ा है. शुक्रवार को 72 घंटे का समय पूरा हो चुका है. पुलिस अब शव का अंतिम संस्कार करनें की तैयारी में जुटी है. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >