बगोदर : भाजपा मुद्दों से भटकाने वाली पार्टी : दीपंकर

बगोदर : भाजपा मुद्दों से भटकने वाली पार्टी है. हाल के दो राज्यों में हुए चुनाव की तर्ज पर ही झारखंड में भी भाजपा मुद्दों को भटका कर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि जनता के मुद्दे स्पष्ट हैं. ये बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही. वह बगोदर स्टेडियम में […]

बगोदर : भाजपा मुद्दों से भटकने वाली पार्टी है. हाल के दो राज्यों में हुए चुनाव की तर्ज पर ही झारखंड में भी भाजपा मुद्दों को भटका कर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि जनता के मुद्दे स्पष्ट हैं. ये बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही. वह बगोदर स्टेडियम में मंगलवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहेगी कि जनता के मुद्दों पर चुनाव हो. राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के इस कार्यकाल में उनकी कमियों को जनता के बीच ले जाना होगा. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पांच साल तो पूरा कर लिया, लेकिन पांच साल के दौरान विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी हुई है. संचालन परमेश्वर महतो ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >