बंद घर से नकद समेत छह लाख की चोरी

मुफस्सिल थाना इलाके के सरैयाडीह की घटना गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सरैयाडीह स्थित कृष्णमुरारी कुमार त्रिवेदी के बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया है. चोरी की यह घटना शुक्रवार रात की है. मामले को लेकर कृष्णमुरारी ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की है. कहा […]

मुफस्सिल थाना इलाके के सरैयाडीह की घटना

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सरैयाडीह स्थित कृष्णमुरारी कुमार त्रिवेदी के बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया है. चोरी की यह घटना शुक्रवार रात की है. मामले को लेकर कृष्णमुरारी ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की है. कहा है कि घरवाले छठ करने देवरी गये थे.
घर में वह व उनका भाई त्रिपुरारी त्रिवेदी था. छठ के खरना की रात को वह दूसरे मकान में सोने चला गया. जबकि उसका भाई काम करने फैक्ट्री चला गया. दूसरे दिन शनिवार की सुबह आठ बजे जब उसका भाई घर के मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. यह जानकारी ग्रामीणों व वार्ड पार्षद के अलावा पुलिस को दी गयी. चोरों ने लगभग 80 हजार रुपया नकद व जेवरात समेत छह लाख की संपत्ति की चोरी की है.
मामले की सूचना पर महतोडीह पिकेट प्रभारी राधेश्याम झा मौके पर पहुंचे और तहकीकात की. चोरी का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. चोर घर के कमरे में दाखिल कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >