हड़ताल पर डटे हैं जिला के 185 पंचायत सचिव

20 वर्ष बाद भी नहीं मिला है विभागीय प्रोन्नति का लाभ गिरिडीह : जिले के 185 पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं. इन पंचायत सचिवों को पिछले 20 वर्षों में भी विभागीय प्रोन्नति का लाभ नहीं मिला है. उन्हें ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति मिलनी चाहिए […]

20 वर्ष बाद भी नहीं मिला है विभागीय प्रोन्नति का लाभ

गिरिडीह : जिले के 185 पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं. इन पंचायत सचिवों को पिछले 20 वर्षों में भी विभागीय प्रोन्नति का लाभ नहीं मिला है. उन्हें ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति मिलनी चाहिए थी. हालांकि झारखंड सरकार के अड़ियल रवैये के कारण वे लोग प्रोन्नति से वंचित हैं. शुक्रवार को भी संघ के बैनर तले जिले भर के पंचायत सचिव 25वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे और झंडा मैदान में अपना धरना जारी रखा.

इसकी अगुआई संघ के जिलाध्यक्ष वशिष्ट कुमार सिंह व संचालन जिला मंत्री लखन प्रसाद रजक ने किया. राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की अड़ियल नीति से पंचायत सचिव हड़ताल पर है. संघ ने नौ सूत्री मांगों को लेकर पूर्व में ही विभागीय सचिव को ज्ञापन सौंपा था. जिले के पंचायत सचिवों को 2400 रुपये के ग्रेड पे का लाभ नहीं मिला है. इनकी सेवा संपुष्टि भी नहीं हुई है और ये लोग एसीपी तथा एमएसीपी प्रोन्नति से वंचित हैं.

उन्होंने सरकार से मांग किया कि आचार संहिता लगने के पूर्व संघ के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करके हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास करे. जिला मंत्री लखन प्रसाद रजक ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 30 अक्तूबर को शहरी क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. धरना कार्यक्रम में सेवाराम तुरी, केदार बैठा, सहदेव महतो, हरि गोप, रामकिशोर यादव, अमिर लाल बैठा, जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत महतो, विद्यापति महतो, राजकुमार दास, तुलसी पंडित, धर्मदेव राय, मोबिन अहमद, बाबूजान अंसारी, जमुना हजाम, स्टीफन मरांडी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >