पूर्व विधायक ओमीलाल ने अपने चार पुत्रों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

गिरिडीह : गिरिडीह के पूर्व विधायक ओमीलाल आजाद ने अपने चार पुत्रों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि सारी संपत्ति चारों बेटे अपने नाम लिखने के लिए धमकी दे रहे हैं. इस वक्त 82 वर्षीय आजाद अपनी बेटी माधुरी देवी (पति अशोक कुमार लेहरी) के घर बिहार के […]

गिरिडीह : गिरिडीह के पूर्व विधायक ओमीलाल आजाद ने अपने चार पुत्रों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि सारी संपत्ति चारों बेटे अपने नाम लिखने के लिए धमकी दे रहे हैं. इस वक्त 82 वर्षीय आजाद अपनी बेटी माधुरी देवी (पति अशोक कुमार लेहरी) के घर बिहार के जमुई जिला स्थित चकाई बाजार में रह रहे हैं.

आजाद गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के आजाद भवन गद्दी मुहल्ला के रहने वाले हैं. वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से 1985-1990 में गिरिडीह के विधायक रहे. कांड संख्या 248/19 धारा 347/387/384/406/34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है. नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एएसआइ प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी है.
बारी-बारी से बेटियों के पास रह रहे हैं : प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त घटना व कैद से मुक्त होने के बाद उन्होंने अपने बेटों के साथ रहना बंद कर दिया और बारी-बारी से चारों बेटियों के साथ रह रहे हैं, लेकिन उनका सारा कीमती सामान जैसे 20 भरी सोने के जेवर और जमीन संबंधी सभी दस्तावेज घर की अलमारियों में रखे हैं.
कहा है कि उनके बेटे संपत्ति नहीं लिखने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. िगरिडीह के गद्दी मुहल्ला में उनका मकान व दुकान है. दो दुकान राम रतन राम कपिश्वे को प्रतिमाह 3300 रुपये के किराये पर दिया हुआ है. दिसंबर 2018 तक किरायेदार ने किराये की रकम का भुगतान उन्हें कर दिया है. जनवरी 2019 से दुकान के किराये की रकम चारों बेटे जबरन वसूल रहे हैं.
शारीरिक और मानसिक यातना देते हैं
गुरुवार को दर्ज प्राथमिकी में आजाद ने कहा है कि उनके चार बेटे एवं चार बेटियां हैं. बेटों में अशोक कुमार, संतोष कुमार, अरुण कुमार, रतन कुमार एवं बेटियों में शशि देवी, माधुरी देवी, नीलम देवी एवं नीतू देवी हैं. कहा है कि वह अपनी संपत्ति चार बेटों और चार बेटियों को देना चाहते हैं.
बेटियों को भी संपत्ति देने के खिलाफ बेटे मुझे शारीरिक और मानसिक यातनाएं देते हैं. 16 से 18 अक्तूबर 2018 को मुझे मेरे कमरे में बंदी बनाकर मेरा सारा सामान छीनकर अपने कब्जे में कर लिया और सारी संपत्ति चारों बेटों के नाम लिखने को कहा.
इसकी सूचना एक शुभचिंतक ने फोन पर उनकी आदित्यपुर में रहने वाली बेटी को दी. इस पर बेटी नीतू देवी ने गिरिडीह नगर थाना को 17 अक्तूबर 2018 को सूचना दी. बेटियों और दामाद के साथ 18 अक्तूबर 2018 को गिरिडीह नगर थाना पुलिस आयी और उन्हें कैद से मुक्त कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >