गिरिडीह :पब्जी में हारा तो बिगड़ी किशोर की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह : दोस्तों के साथ ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने के दौरान एक छात्र हारने से अवसाद में चला गया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सोमवार की शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद का है. छात्र का नाम प्रेम मंडल (17 वर्ष, पिता नंदलाल मंडल) है. वह मॉर्डन पब्लिक […]

गिरिडीह : दोस्तों के साथ ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने के दौरान एक छात्र हारने से अवसाद में चला गया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सोमवार की शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद का है. छात्र का नाम प्रेम मंडल (17 वर्ष, पिता नंदलाल मंडल) है. वह मॉर्डन पब्लिक स्कूल बेंगाबाद में कक्षा 11 वीं का छात्र है. नंदलाल ने बताया कि उसका पुत्र पिछले एक महीने से रोज आठ-दस लड़कों के साथ मिलकर पब्जी गेम खेलता था.

बार-बार मना करने के बाद भी गेम खेलता रहता था. सोमवार को भी लाख मना करने के बाद उसका बेटा गेम खेलता रहा. हर बार गेम में जीतने का आदि रह चुका उसका पुत्र आज हार गया. हारने के बाद पहले गुमसुम हो गया और बाद में बेहोश होकर गिर गया. तबीयत बिगड़ते ही उसे सदर अस्पताल लाया गया. बताया कि उसका पुत्र बहुत तेज है, लेकिन एक माह से ऑनलाइन गेम के चक्कर में आ गया और उसकी तबीयत बिगड़ गयी.

ऐसे गेम बच्चों की मनोदशा पर डालते हैं विपरीत असर: डाॅ महर्षि

छात्र का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ रवि महर्षि ने बताया कि पब्जी गेम खेलने के दौरान हार के कारण बच्चा अवसाद में है. कहा कि बच्चे को न्यूरो सर्जन को दिखाना होगा. इस तरह के गेम बच्चों की मनोदशा पर विपरीत असर डालते हैं, अभिभावकों को भी ध्यान देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >