हजारीबाग रोड : करंट की चपेट में आने से झुलसे पारा शिक्षक रोहित रजक (37) की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. घटना सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो गांव में मंगलवार को घटी. बताया जाता है कि पारा शिक्षक रोहित रजक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंदरामो टोला में पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे विद्यालय अवधि के बाद साइकिल से वे घर लौट रहे थे. इसी बीच दोपहर 2.10 बजे रास्ते में ही 440 वॉल्ट का तार अचानक टूट कर उसकी साइकिल पर गिर गया.
करंट से झुलसे पारा शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत
हजारीबाग रोड : करंट की चपेट में आने से झुलसे पारा शिक्षक रोहित रजक (37) की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. घटना सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो गांव में मंगलवार को घटी. बताया जाता है कि पारा शिक्षक रोहित रजक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंदरामो टोला में पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. […]

करंट की चपेट में आने से वह झुलसने के साथ-साथ गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बिजली का कनेक्शन काट कर व तार हटाकर उन्हें बचाया. इसके बाद घायल पारा शिक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए बगोदर ले जाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया.
रांची के मेदांता अस्पताल में घायल को भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के क्रम में मंगलवार की शाम को ही घायल पारा शिक्षक ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि रोहित घर का अकेला कमाऊ सदस्य था. अपने पीछे पत्नी शोभा देवी तथा दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गये.
ये थे मौजूद
मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामसेवक दांगी, प्रकाश मंडल, मनु कुमार दास, कुलन मंडल, छत्रधारी महतो, मोतीलाल मंडल, बसंती देवी, सुनील कुमार सिंह, सुरेश रजक, अमृत सिंह, तेजो मंडल, रामेश्वर यादव, मुरलीधर राम, सुधीर सिंह, रंजीत विश्वकर्मा, भोला प्रसाद, कुंदन यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मृत पारा शिक्षक का शव बुधवार की दोपहर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा. शव आते ही माहौल गमगीन हो गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. इधर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने उक्त घटना को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृत पारा शिक्षक रोहित के आश्रितों को यथासंभव मदद की जायेगी. बिजली विभाग के एसी तथा संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
शोक सभा का आयोजन
पारा शिक्षक की मौत पर संकुल संसाधन केंद्र मंदरामो में शोक सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता रविंद्र कुमार मंडल ने की. घटना को लेकर लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रोहित रजक एक योग्य, अनुभवी तथा कर्मठ शिक्षक थे. मृत पारा शिक्षक की विधवा तथा अनाथ हुए बच्चों के सहायतार्थ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामसेवक प्रसाद दांगी सहित संकुल के शिक्षकों ने एक-एक हजार रुपये सहायता राशि जमा की.