गिरिडीह : जोनल स्तरीय कार्यक्रम के तहत बसपा की बैठक गुरुवार को आंबेडकर भवन में हुई. अध्यक्षता कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष शिव कुमार दास ने की. इसमें मुख्य अतिथि विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में बसपा पदाधिकारी भाईचारा कमेटी बनाकर काम करें. इसके तहत बूथ कमेटियों व सेक्टर कमेटियों का गठन कर उसे सशक्त करना है. उन्होंने मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया.
बूथ कमेटियाें का गठन करेगी बसपा
गिरिडीह : जोनल स्तरीय कार्यक्रम के तहत बसपा की बैठक गुरुवार को आंबेडकर भवन में हुई. अध्यक्षता कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष शिव कुमार दास ने की. इसमें मुख्य अतिथि विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में बसपा पदाधिकारी भाईचारा कमेटी बनाकर काम करें. इसके तहत बूथ कमेटियों व सेक्टर कमेटियों […]

बूथ कमेटियाें का गठन करेगी बसपा
उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही. बैठक में धनबाद कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष मदन राम, बोकारो अध्यक्ष कालेश्वर रविदास, कोडरमा लोस प्रभारी अफताब अहमद, कमल दास ने भी संबोधित किया. मौके पर ईश्वर दास, राजकिशोर, बसंत दास, बासुदेव दास, मुन्ना शर्मा, गुड्डू दास, विजय दास, लखन दास, सुनीता देवी, लाली देवी, गीता देवी, जानकी देवी समेत कई कार्यकर्ता थे.