41 पर पहुंचा पारा, बाजार में सन्नाटा पसरा

गिरिडीह/बगोदर : सूरज की तीखी किरणों से तपती धरती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार को जिले का तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा. दिन में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. शादी समारोह वाले घरों में खासी परेशानी हुई. ठेला वाले, खोमचा वाले से लेकर रिक्शा खींचने वाले परेशान रहे. स्कूली बच्चों को […]

गिरिडीह/बगोदर : सूरज की तीखी किरणों से तपती धरती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार को जिले का तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा. दिन में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा.

शादी समारोह वाले घरों में खासी परेशानी हुई. ठेला वाले, खोमचा वाले से लेकर रिक्शा खींचने वाले परेशान रहे. स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत हुई. भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा.

सुबह के नौ बजे से शाम के चार बजे तक बाजार में अघोषित कर्फ्यू सा माहौल बना रहा. इक्के-दुक्के लोग ही बाजार में नजर आये. दूर दराज गांव से सब्जी बेचने आई महिलाएं इस चिलचिलाती धूप से परेशान दिखीं. इस दौरान बगोदर में बिजली भी गुल रही. सुबह के नौ बजे से गायब हुई बिजली का दर्शन शाम साढ़े पांच बजे तक नहीं हो पाया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >