सरकारी पेच में अटका कर्मियों का वेतन

गिरिडीह : पिछले चार माह से कर्मचारियों का वेतन सरकारी पेच में फंसकर रह गया है. यह स्थिति वेतन मद में आवंटन विमुक्त नहीं होने से उत्पन्न हुई है. विभिन्न विभागों को सचिवालय से वेतन भुगतान हेतु आवंटन विमुक्त किया जाता है, पर तीन-चार माह. इससे जिला के करीब 1600 से अधिक सरकारी कर्मचारियों व […]

गिरिडीह : पिछले चार माह से कर्मचारियों का वेतन सरकारी पेच में फंसकर रह गया है. यह स्थिति वेतन मद में आवंटन विमुक्त नहीं होने से उत्पन्न हुई है. विभिन्न विभागों को सचिवालय से वेतन भुगतान हेतु आवंटन विमुक्त किया जाता है, पर तीन-चार माह. इससे जिला के करीब 1600 से अधिक सरकारी कर्मचारियों व दो सौ शिक्षकों को वेतन के लाले पड़े हैं. राजस्व विभाग ने वेतन मद में शनिवार को ही करीब पांच करोड़ की राशि विमुक्त हो गयी है.

राज्य भर में आवंटन जनित पेच : इस बाबत कर्मचारी महासंघ के राज्य महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि

यह स्थिति पूरे राज्य की है. आवंटन नहीं रहने से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गयी है. दो-तीन दिनों में आवंटन नहीं आया तो महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्य सचिव से मिल कर आवंटन विमुक्ति की मांग करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >