Jharkhand : सीसीएल के बंद खदान में लड़की की लाश मिलने से सनसनी

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बंद पड़े खदान के पानी में रविवार पूर्वाह्न एक लड़की की लाश मिली. मृतका की पहचान बेहरवाटांड निवासी रामप्रसाद दास की 18 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी के तौर पर हुई है. शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और डेड बॉडी घर ले गये. मामले की जानकारी मिलने पर […]

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बंद पड़े खदान के पानी में रविवार पूर्वाह्न एक लड़की की लाश मिली. मृतका की पहचान बेहरवाटांड निवासी रामप्रसाद दास की 18 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी के तौर पर हुई है. शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और डेड बॉडी घर ले गये.

मामले की जानकारी मिलने पर प्रशिक्षु आइपीएस नाथू सिंह मीणा, इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर मामले की जांच के लिए पहुंचे. परिजनों ने बताया कि बबीता और उसकी छोटी बहन नैना को उसके पिता ने रात में डांटा था. इसी से नाराज होकर दोनों घर से निकल गयी.

रात भर परिजनों ने दोनों को खोजा, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. सुबह में एक लड़की की लाश मिलने की खबर मिली, तो पाया कि यह उनकी ही बेटी की बॉडी है. उधर, कयास लगाया जा रहा की दोनों बेटियों ने आत्महत्या कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >