बगोदर : गिरिडीह मंडल कारा में बंदी मनीष रजक की फांसी लगाकर मौत मामले में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने रांची स्थित कारा कार्यालय में उप महानिदेशक दीपक कुमार विद्यार्थी से मिल कर उन्हें मामले से अगवत कराया. विधायक श्री महतो ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बगोदर : गिरिडीह मंडल कारा में बंदी मनीष रजक की फांसी लगाकर मौत मामले में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने रांची स्थित कारा कार्यालय में उप महानिदेशक दीपक कुमार विद्यार्थी से मिल कर उन्हें मामले से अगवत कराया. विधायक श्री महतो ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई ही जाये.
विधायक ने कहा है कि मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत उसकी हत्या करने की बात कही है. मंगलवार को विधायक श्री महतो ने मृतक मनीष के परिजनों से भी मिले. इधर, झाविमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह जिप सदस्य रजनी कौर ने भी मृतक के परिजन से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया.
साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज : मंगलवार की सुबह बगोदर पुलिस ने मनीष का शव उसके परिजन को सौंप दिया . परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार जमुनिया नदी में किया. मृतक की मां तारामती देवरी के आवेदन के आधार पर बगोदर थाना में साजिश के तहत हत्या किये जाने के मामले में छह लोगों को अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है.
आवेदन में मो. साबिर, मो. साजिद, मो. सद्दाम, मो. शहंशाह, आयशा खातुन और बबलू अंसारी को आरोपी बनाया गया है. तारामती ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा है कि अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.