अवैध महुआ शराब मामले में 14 नामजद

उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने दर्ज कराया मामला गिरिडीह : अवैध महुआ शराब के निर्माण को लेकर मंगलवार को मुफस्सिल थाना इलाके के गडरमा में की गयी छापेमारी के बाद गुरुवार की रात को मामला दर्ज कर लिया गया है. यह प्राथमिकी उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक ललीत सोरेन के आवेदन पर दर्ज की गयी […]

उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने दर्ज कराया मामला

गिरिडीह : अवैध महुआ शराब के निर्माण को लेकर मंगलवार को मुफस्सिल थाना इलाके के गडरमा में की गयी छापेमारी के बाद गुरुवार की रात को मामला दर्ज कर लिया गया है. यह प्राथमिकी उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक ललीत सोरेन के आवेदन पर दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी में गडरमा बस्ती के पूरन मंडल, अजय मंडल, गिरधारी मंडल, शिवलाल मंडल, लखन मंडल, कमल मंडल, बुधन मंडल, सुकर मंडल, मोहन मंडल, कामेश्वर मंडल, इंद्र मंडल, प्रवीण मंडल, वासुदेव मंडल, मीतलाल मंडल को नामजद किया गया है. प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी नाथू सिंह मीणा ने कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सअनि इलियाजर बागे को सौंपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >