तिसरी : केवल जुमलेबाजी, नहीं हो रहा विकास : बाबूलाल मरांडी

तिसरी-रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड से भाजपा का सफाया करें. भाजपा सरकार में झारखंडवासियों की अनदेखी हो रही है. यही वजह है कि लोगों का मन भाजपा से उठ चुका है. लोग आशा भरी नजरों से झाविमो की ओर देख रहे हैं. श्री मरांडी ने कहा कि देश भर में […]

तिसरी-रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड से भाजपा का सफाया करें. भाजपा सरकार में झारखंडवासियों की अनदेखी हो रही है. यही वजह है कि लोगों का मन भाजपा से उठ चुका है. लोग आशा भरी नजरों से झाविमो की ओर देख रहे हैं. श्री मरांडी ने कहा कि देश भर में भाजपा की सरकार केवल जुमलेबाजी पर चल रही है. कहीं कोई विकास नहीं हो रहा है.
कहा कि एक बार मुझे मौका दें, राज्य का चौतरफा विकास होगा. ये बातें श्री मरांडी ने तिसरी प्रखंड के दौरा में गुरुवार को मंसाडीह में आयोजित जनसभा में कही. कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार में गरीबों को राशन कार्ड तक बनाने में भारी परेशानी हो रही है. जमीन का दाखिल-खारिज तक नहीं हो पा रहा है. रोजगार के अभाव में पलायन हो रहा है. अफसरशाही हावी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >